फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः बादल छाने से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत, धूल भरी आंधी का येलो अलर्ट जारी

Sun, 16 Jun 2019 09:56 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
मौसम बदला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी वासियों को रविवार को मौसम में आए बदलाव के कारण भीषण गर्मी से राहत मिली। दिनभर बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान शनिवार के मुकाबले 7 डिसे गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री रहा। 

विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो आने वाले चार-पांच दिनों तक धूलभरी आंधी का येलो अलर्ट जारी रहेगा। दिल्ली का तापमान 37 से 40 डिग्री के बीच बना रह सकता है और इस दौरान गर्जन के साथ हल्की बारिश की भी संभावना रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से बृहस्पतिवार तक धूलभरी आंधी का येलो अलर्ट जारी रहेगा। सोमवार व मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी के बीच गर्जन के साथ हल्की बारिश के भी आसार रहेंगे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 
विज्ञापन


बुधवार और बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 और 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।  धूलभरी आंधी के बीच गर्जन और हल्की बारिश होने की भी संभावना रहेगी। इसके बाद  पारा फिर से  40 डिग्री के पार जा सकता है।
विज्ञापन


पूर्वानुमान
आसमान में बादल छाए रहेंगे, 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी आ सकती है। गर्जन के साथ हल्की बारिश के आसार। 
अधिकतम तापमान- 36 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-28.2 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त- सांय: 07:21 मिनट पर।
सूर्योदय प्रात: 05:24 मिनट पर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें