फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही ट्रैक पर उतरेगी नई तकनीक वाली ईएमयू लोकल ट्रेन, सुपर फास्ट ट्रेन की रफ्तार से चलेगी

Sun, 16 Jun 2019 09:37 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : getty images
विज्ञापन
अब जर्जर कोच वाली पैसेंजर ट्रेनों के दिन लदने वाले हैं। इसकी जगह अब रेलवे ट्रैक पर इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) वाली ट्रेन चलेंगी। लोकल ट्रेन की तरह हर स्टेशन पर स्टॉपेज होने के बावजूद ये सुपर फास्ट ट्रेन की रफ्तार से चलेंगी। प्रत्येक कोच सेल्फ प्रोपेल्ड इलेट्रिक इंजन वाली अंडरस्लंग तकनीक पर तैयार की गई है। यानी इस ट्रेन के कल-पुर्जो की फिटिंग कोच के निचले हिस्से में की गई है।   
विज्ञापन


चेन्नई स्थित इंटीग्रल रेल कोच फैक्ट्री ने एरोडायनेमिक ईएमयू ट्रेन तैयार कर ली है। इस ट्रेन के ट्रायल रन का पूरा खाका रेल मंत्रालय ने तैयार कर लिया है। पश्चिमी रेलवे में इस ट्रेन का ट्रायल रन जल्द ही पूरा किया जाएगा। 12 कोच वाली इस ट्रेन में उन तकनीकों का प्रयोग किया गया है जैसा ट्रेन-18 में किया गया था। इसकी औसत रफ्तार सामान्य ईएमयू ट्रेनों से 40-50 प्रतिशत तक अधिक होगी। ईएमयू ट्रेन का पंखा व लाइट सौर ऊर्जा चलेगा। 

मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को ध्यान में रख इसे तैयार किया गया है। अधिक भीड़ होने पर भी यात्री आसानी से खड़े होकर सफर कर सकेंगे। रेल हादसों को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में विशेष व्यवस्था की गई है। ट्रेन के सभी कोच आपस में जुड़े हुए है। कोच के बीच में कोई मोटर कोच नहीं होगा। मेट्रो की तर्ज पर मोटर कोच आगे और पीछे लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


सभी कोच आपस में कनेक्ट होंगे। इसकी वजह से ट्रेन में शोर भी कम होगा। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में यात्री सफर करेंगे। मेमू ट्रेन की क्षमता 2402 यात्रियों की है। नई ईएमयू ट्रेन में 2618 यात्री सफर कर सकेंगे। ट्रेनो की गति बढ़ाने में इस तकनीक को बड़ा कदम बताया जा रहा है। सभी रेल लाइन के विद्युतिकरण के बाद पैसेंजर ट्रेनों की जगह इसी तकनीक वाली ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें