फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लाउड-9 सोसायटी में लिफ्ट में फंसी बुजुर्ग महिला, हंगामा

Mon, 06 Apr 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिंसा खंड-2 स्थित रिषभ क्लाउड-9 सोसायटी में लिफ्ट अचानक बंद पड़ने से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला लिफ्ट में फंस गई। महिला ने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। जिसके बाद रेजीडेंट्स ने मेंटनेंस स्टॉफ और सिक्योरिटी स्टॉफ की मदद से करीब 20 मिनट बाद महिला को बाहर निकाला।
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। गुस्साए रेजीडेंट्स ने जमकर हंगामा काटा और बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

पुलिस के अनुसार रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे टावर बी के आठवें फ्लोर पर रहने वाली एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला बाहर टहलने जा रही थीं। ग्राउंड फ्लोर पर आने के लिए वह लिफ्ट में चढ़ीं।
विज्ञापन


इस दौरान पहली मंजिल पर पहुंचकर अचानक लिफ्ट झटका खाकर अटक गई। इस दौरान लिफ्ट की लाइट भी बंद हो गई। महिला ने शोर मचाना शुरू किया। आवाज सुनकर फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले लोग बाहर आए और शोर मचाकर सिक्योरिटी और मेंटीनेंस स्टाफ को बाहर निकाला।

करीब 20 मिनट बाद महिला को बाहर निकाला गया। गुस्साए लोगों ने इकट्ठा होकर सोसायटी परिसर में बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। सेक्टर-58 एसएचओ ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।

छह माह से नहीं हुई लिफ्ट की मेंटीनेंस
रेजीडेंट्स ने बताया कि छह माह से लिफ्ट की मेंटीनेंस नहीं हुई है। इसके चलते आए दिन लिफ्ट किसी भी फ्लोर पर अटक जाती है। ऐसे में इससे पहले भी लोग मेंटेनेंस स्टॉफ से इसकी शिकायत कर चुके हैं।

मेंटेनेंस इंचार्ज कमल ने बात करने से इंकार कर दिया। उधर, बिल्डर संजीव जैन ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। ऐसे में वह कुछ नहीं बोल सकते। उधर सोसायटी के लोगों ने भी मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया।

बिल्डर डाल रहा जान जोखिम में
बिल्डराें से लगातार लिफ्ट ठीक कराने की मांग की जा रही है। जानबूझकर लापरवाही कर लोगों की जान जोखिम में डाली जा रही है। ज्यादातर सोसायटी के यही हाल हैं।- सुधीर श्रीवास्तव, शिप्रा सनसिटी रेजीडेंट

सोसायटी में मेंटेनेंस के नाम पर हजारों रुपये लिए जाते हैं। मगर कोई मेंटेनेंस नहीं की जाती। शिकायत करो तो ज्यादातर सोसायटीज के बिल्डर लड़ने आते हैं।- अर्चन गर्ग, रेजीडेेंट एपेक्स ग्रीन सोसायटी

और भी हैं खतरनाक लिफ्ट
क्लाउड-9 सोसायटी में हुआ हादसा तो बानगी भर है। इंदिरापुरम की कई सोसायटी में लिफ्ट के लिफ्ट कभी भी धोखा दे सकती हैं। अहिंसाखंड-2 स्थित स्कॉटिस गार्डन, जयपुरिया सनराइज ग्रीन इस्टर्न हाइट्स, प्रिंसेस पार्क, के साथ ही आम्रपाली रॉयल, आम्रपाली ग्रीन, रिषभ प्लैटेनियम, आदित्य मेगासिटी, रिषभ पैराडाइज जैसे सोसायटी में भी ये समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


क्या है समस्या
कहीं भी अटक जाती है लिफ्ट
एक ही दिन में कई बार लिफ्ट का रुकना
आपात बटन का काम नहीं करना
अचानक किसी भी मंजिल से बेसमेंट में पहुंचना
दो लिफ्ट में से कहीं एक चलती है तो कहीं दोनों बंद पड़ी है

ये हैं लिफ्ट को फिट रखने के सुझाव
सोसायटी में अपग्रेड लिफ्ट लगाई जाएं
बिल्डर या संबंधित विभागों को लेनी हो एनओसी
लिफ्ट्स में प्रतिष्ठित कंपनी के पार्टस लगाए जाएं
समय-समय पर सोसायटी में लिफ्ट की जांच हो
लाइट की उचित व्यवस्था हो
जरूरी दिशा-निर्देश हिंदी-अंग्रेजी में साफ लिखे हों
इमरजेंसी अलार्म या हॉर्न की व्यवस्था हो
हाइटेक तकनीक को अपनाया जाए
लिफ्ट इंटरकॉम से कनेक्टिड हो


लिफ्ट फंसने के मामले
09 जून 2014-निहो स्कावटिश सोसायटी में 20 मिनट तक फंसी रही महिला
15 जुलाई 2012-ईस्टर्न हाइट्स में लिफ्ट गिरी कई घंटे तक फंसी रही बच्ची
05 जुलाई 2012-जयपुरिया सनराइज ग्रीन की ही लिफ्ट 16 वंी मंजिल से बिना रुके पहुंची बेसमेंट में।
08 जून 2012-जयपुरिया सनराइज ग्रीन की ही लिफ्ट में दो बच्चे फंसे
03 जून 2012-कौशांबी के नीलगिरी अपार्टमेंट में 10 वीं मंजिल से लिफ्ट का गेट टूटकर गिरा
11 नवंबर 2011-वैशाली सेक्टर-3 देविका अपार्टमेंट की लिफ्ट आठवी मंजिल से गिरी, आठ घायल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें