प्रदेश के सिविल अस्पतालों में 19 और 20 सितंबर को ओपीडी बंद रहेगी। यह निर्णय रविवार को करनाल में हुई हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज (एचसीएमएस) की बैठक में लिया गया।
यह जानकारी बैठक में शामिल हुए एचसीएमएस के जिला प्रधान डॉ. सुशील अहलावत ने दी। मालूम हो कि प्रदेश के सिविल अस्पतालों में खाली पड़े डॉक्टरों के पदों को भरवाने के लिए एचसीएमएस सरकार से लगातार मांग कर रहा है।
उन्होंने बताया कि 19 और 20 की हड़ताल पर रहने के बावजूद भी अगर सरकार मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो सिविल अस्पतालों में कार्यरत सभी मेडिकल ऑफिसर इस्तीफा दे देंगे। इस दौरान अगर मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।