फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप का वीडियो इंटरनेट पर डालने की दी थी धमकी!

Sun, 23 Feb 2014 01:40 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी गैंगरेप मामले में एक और खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित युवती ने कविनगर पुलिस को बयान दिया है कि आरोपी शहजाद ने उसके साथ रेप करने के बाद कहा था कि उसने उसकी क्लिपिंग बना ली है।
विज्ञापन


अगर उसने उनके कहने पर गैंगरेप का आरोप नहीं लगाया तो वह क्लिपिंग को इंटरनेट पर डाल देगा। दूसरी तरफ, फर्जी गैंगरेप षड्यंत्र रचने के आरोपी और तथाकथित टीवी रिपोर्टरों के नवयुग मार्केट स्थित कार्यालय पर ताला लटक गया है।

आरोप के तहत इसी ऑफिस में उसके साथ रेप की घटना हुई थी। गैंगरेप एक आरोपी की कार को पुलिस ने शनिवार को रिलीज कर दिया। आरोपी का परिचित व्यक्ति महिला थाने से कार को रिलीज कराकर ले गया।
विज्ञापन


पुलिस को शक था कि यह कार गैंगरेप में प्रयोग हुई है। एसओ अंजू तेवतिया ने बताया कि यह वह कार नहीं थी, जिसमें पीड़िता को ले जाया गया था। इससे पहले महिला के शुक्रवार को 164 के कोर्ट में बयान हो गए थे, जिसमें पुलिस द्वारा बताई कहानी को ही दोहराया था।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि उन्होंने वेरीफिकेशन कराने का निर्णय लिया है। न्यूज चैनल और अखबारों के दफ्तरों के रिपोर्टरों से जानकारी मांगी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें