फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम का मिजाज, इस सप्ताह मिलेगी गर्मी से राहत

Thu, 06 Apr 2017 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। साइबर सिटी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो गई है। बुधवार को तेज हवाओं के साथ शाम में बारिश से मौसम और सुहावना हो गया।
विज्ञापन


इससे पिछले सप्ताह तक गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह लोगों को अधिक गर्मी नहीं झेलनी पड़ेगी और लोगों को राहत मिलेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में एनसीआर के वायुमंडल में काफी अस्थिरता रही है। जहां एक तरफ पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी कर रहा था तो वहीं दूसरी तरफ इसकी वजह से हरियाणा के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया।
विज्ञापन


इसकी वजह से दिल्ली के पास में हरियाणा में एक ‘वेदर सेल’ बना, जिसके प्रभाव से डेढ़ किलोमीटर से लेकर 9 किलोमीटर की ऊंचाई तक वेदर एक्टिविटी शुरू हो गई। हरियाणा में बना वेदर सेल मंगलवार रात बड़ी तेजी से दिल्ली की तरफ बढ़ा। इसकी वजह से रात को तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। 

मंगलवार रात को गुरुग्राम के शहरी क्षेत्र में 76 मिलीमीटर की भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं पटौदी, फर्रूखनगर में 56 मिलोमीटर की बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग के मुताबिक 93 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार रिकॉर्ड की गई।

इस तेज हवा के अंधड़ की वजह से जिले के कई इलाकों में पेड़ टूटने की भी घटनाएं भी हुई है।  बुधवार दिन में भी 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार रिकॉर्ड की गई है। दिन में 16 मिलीमीटर बारिश हुई है।

बारिश के बाद तापमान में जबरदस्त गिरावट हुई। अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई और न्यूनतम तामपान में 6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रह सकता है। बृहस्पतिवार रात को दिल्ली-एनसीआर में अंधड़ के साथ बारिश हो सकती है।

इस बीच तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहेंगे। इससे अगले तीन चार दिनों तक लोगों को गरमी से राहत मिलेगी। बृहस्पतिवार से रविवार तक न्यूनतम तामपान 18-19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें