फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रिंग रोड पर सफाई व्यवस्था की खुली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
35 किमी हिस्से के निरीक्षण में 17 जगह निर्माण-तोड़फोड़ का कचरा मिला
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियानों के बीच रिंग रोड पर सड़कों की सफाई व्यवस्था में खामियां सामने आई हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत रिंग रोड के करीब 35 किलोमीटर हिस्से का निरीक्षण किया। इस दौरान 17 जगहों पर सड़क पर भारी मात्रा में धूल के साथ निर्माण और तोड़फोड़ का मलबा मिला।
दिल्ली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकार क्षेत्र वाली सड़कों की जांच के लिए आयोग ने चार निरीक्षण दल तैनात किए थे। दलों ने इनर और आउटर रिंग रोड के कुल 25 हिस्सों का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य सड़कों पर धूल नियंत्रण, नियमित झाड़ू और सफाई व्यवस्था की प्रभावशीलता जांचना था।
विज्ञापन

निरीक्षण में सड़क किनारे और सतह पर जमा धूल मिली। आयोग के अनुसार वाहनों की आवाजाही से यह धूल दोबारा हवा में फैल सकती है, जिससे आसपास की वायु गुणवत्ता प्रभावित होती है। ऐसे में केवल सफाई ही नहीं, बल्कि जमा धूल और निर्माण कचरे को समय पर हटाना भी जरूरी है।
विज्ञापन

आयोग ने पीडब्ल्यूडी और संबंधित एजेंसियों को प्राथमिकता के आधार पर सुधार के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नियमित सफाई और कचरा हटाने पर जोर दिया गया है। आयोग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें