नई दिल्ली। राजधानी के इंडिया हैबिटेट सेंटर स्थित स्टीन ऑडिटोरियम में बुधवार को ‘अभिनंदन समारोह’ का आयोजन किया गया। आयोजन में ओडिसी, मोहिनीअट्टम और कथक नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में ‘नृत्य लहरी’ के तहत गुरु रंजना गौहर के शिष्य विनोद केविन बचन और वृंदा चड्ढा ने ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं, डॉ. दीप्ति ओमचेरी भल्ला की शिष्याओं हृतिका अनीश, गायत्री नंबीसन और रेशमी मोहन ने ‘लास्य नर्तनम’ के अंतर्गत मोहिनीअट्टम की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके अलावा रूपा रानी दास बोरा ने गणेश वंदना और तीनताल पर आधारित कथक नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का एक अन्य आकर्षण ‘जगन्नाथ अष्टकम’ रहा, जिसमें वाणी माधव के शिष्याओं श्रेया राय, मामाली नायक, श्रियादिता घोष, मानसवी मोहन और अद्विका चुग ने ओडिसी नृत्य के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। संवाद