फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता 9वीं  कक्षा के छात्र की हत्या, खाली मकान में मिला शव 

Mon, 15 Jul 2019 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

मोती नगर इलाके में शुक्रवार से गायब बसई दारापुर निवासी किशोर विक्की की हत्या कर दी गई। रविवार को 9वीं कक्षा के छात्र विक्की का शव इलाके के एक खाली पड़े मकान में मिला। आशंका है कि किशोर की पीटकर हत्या की गई है। पुलिस अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


विक्की के पिता अरुण मंडल ने बताया कि गत शुक्रवार सुबह विक्की ट्यूशन पढ़कर घर पहुंचा और कुछ देर बाद बाहर निकल गया। मां ने फोन पर उससे घर आने के बारे में पूछा तो उसने 10 मिनट में पहुंचने की बात कही। 

वह नहीं आया तो मां ने दोबारा फोन किया, लेकिन वह स्विचऑफ था। फोन पर संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने विक्की की तलाश शुरू की। करीब 24 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने मोती नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


इसी दौरान किसी शख्स ने उसके पिता को बताया कि खाली पड़े मकान में एक शव पड़ा है। परिजन और पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। शव विक्की का ही था। 

पुलिस को आशंका है कि खाली पड़े मकान में लोग चोरी-छिपे नशा करते होंगे। पुलिस को कमरे से नमकीन के कुछ पैकेट मिले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें