फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू अशोक नगर में दर्दनाक हादसा: DTC बस के चपेट में आकर 8वीं की छात्रा की मौत, चाचा के साथ जा रही थी स्कूल

Fri, 14 Aug 2026 12:13 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

यह घटना दल्लूपुरा रोड पर सुबह करीब आठ बजे हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा को गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू अशोक नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक डीटीसी बस ने स्कूटी सवार 12 साल की छात्रा कायना पाल को कुचल दिया। इस हादसे में कायना की मौके पर ही मौत हो गई। उसके चाचा स्कूटी चलाने वाले पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद बस पर पथराव किया, जिससे उसके शीशे टूट गए। चालक मौके से भाग गया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने चालक एस के मुराद (45 साल) को गिरफ्तार किया। उस पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज हुआ है। जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे हादसे की सूचना मिली थी। कायना खिचड़ीपुर की निवासी थी। वह वसुंधरा एन्क्लेव के एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। पिता अमन पाल ने बताया कि कायना आजादी के जश्न के लिए स्कूल जा रही थी।

परिवार ने कहा, इंजीनियर बनना चाहती थी
कायना के पिता अमन पाल ने आरोप लगाया कि बस उल्टी दिशा से आ रही थी। उन्होंने कहा कि स्कूटर अपनी लेन में सही तरीके से चल रहा था। कायना एक होनहार छात्रा थी और इंजीनियर बनना चाहती थी। उसने हाल ही में एक क्विज प्रतियोगिता में एक टैबलेट जीता था। कायना की मौत से परिवार में गहरा सदमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें