फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: 12वीं कक्षा के छात्र की गला काटकर हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे को केमिकल से जलाया

Sun, 22 Jan 2023 02:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के भाटी माईंस गांव में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। छात्र की पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को केमिकल डालकर जलाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
delhi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज मामला सामने आया है। 12वीं कक्षा पढ़ने वाले छात्र का भाटी माइंस में शव मिलने से सनसनी फैल गई। छात्र शुक्रवार की रात से लापता था। शनिवार को उसका शव मिला। चेहरे को केमिकल डालकर जलाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली के भाटी माईन्स गांव में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की गला काटकर हत्या कर दी गई। छात्र के शव पर चाकू के कई निशान मिले हैं। गले पर भी गहरा कट लगा था। छात्र की पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को केमिकल डालकर जलाया गया था। छात्र की पहचान हर्ष के रूप में हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें