फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं मंजिल से गिरा 12वीं का छात्र, मौत, मीटू का मामला होने की आशंका

Wed, 06 May 2020 06:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
गुरुग्राम डीएलएफ फेज-4 स्थित कार्लटन सोसाइटी में सोमवार देर रात संदिग्ध हालात में 12वीं कक्षा के छात्र मानव (17) की 11वीं मंजिल की बालकनी से गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। अब तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। शुरुआती जांच में पुलिस ने आत्महत्या का कारण परेशानी माना है। हालांकि कुछ सूत्रों का कहना है कि छात्र की आत्महत्या की कड़ी ब्वॉयज लॉकर मामले से जुड़ी है।

हालांकि दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस ने अभी इस मामले में कुछ भी स्पष्ट कहने से इनकार कर दिया है। लड़की ने बताया कि तीन साल पहले उसपर हमला हुआ था जिसे वो और नहीं छुपा सकती। इसमें उसने लड़के का हाथ होने का जिक्र किया था 
विज्ञापन


वहीं गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, छात्र के निजी कंपनी में कार्यरत पिता ने बताया कि कई दिन से सभी परिजन घर में थे। सोमवार रात खाना खाने के बाद सभी अपने कमरों में चले गए।

रात करीब 11:30 बजे सोसाइटी के लोगों से बेटे के गिरने की सूचना मिली। आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, मानव मां-बाप का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें