फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक पड़ा भारी: 11वीं के छात्र ने पिस्टल लहराते हुए डाला वीडियो, पूछताछ में बताया कहां से आया हथियार

Thu, 30 Oct 2025 08:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

11वीं कक्षा के एक छात्र को पिस्टल लहराते हुए वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। छात्र ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाला तो पुलिस ने एक्शन लिया और छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। छात्र की पहचान 20 साल के जैनेश उर्फ विशु के रूप में हुई है। दिल्ली के जनकपुरी इलाके की घटना बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ ने पिस्टल लहराते हुए वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डालने वाले ग्यारहवीं कक्षा के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार छात्र की पहचान 20 साल के जैनेश उर्फ विशु के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। पुलिस आरोपी को पिस्टल मुहैया करवाने वाले बदमाश की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि हाल ही में कुछ युवाओं में एक प्रवृत्ति देखी गई है। वह अवैध रूप से पिस्टल हासिल कर उन्हें दिखाते या चलाते हुए वीडियो ऑनलाइन पोस्ट करते हैं। इस तरह की हरकतें लोगों में दहशत पैदा करती हैं। 

इसका संज्ञान लेते हुए पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ को ऐसे आरोपियों की धर पकड़ के निर्देश दिए गए। निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम सोशल मीडिया प्लेटफार्म की जांच की। जिसमें एक युवक का पिस्टल लहराते हुए वीडियो दिखा। पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के बाद मोहन नगर निवासी जैनेश उर्फ विशु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिए।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मोहन गार्डन निवासी ऋतिक से पिस्टल खरीदी थी। ऋतिक का आपराधिक चरित्र है। जांच में पता चला कि आरोपी जैनेश ग्यारहवीं कक्षा का छात्र है। उसके पिता मेडिकल स्टोर चलाते हैं जबकि उसकी मां मायापुरी स्थित एक निजी फर्म में बिलिंग मैनेजर के रूप में काम करती है। 

कुछ साल पहले आरोपी ऋतिक के संपर्क में आया। आरोपी के मुताबिक उसने अपना दबदबा दिखाने और दूसरों को डराने-धमकाने के लिए बंदूक रखने के लिए उकसाया। उसकी बातों में आकर उसने पिस्टल खरीदी। फिर उसे लहराते हुए वीडियो बनाने लगा। पुलिस आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें