फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर यात्रा के दौरान भिड़े दो पक्ष, तिरंगा क्षतिग्रस्त

Sun, 28 Jan 2018 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर

सार

क्षेत्र के गांव औरंगाबाद कसेरकलां में निकाली जा रही थी तिरंगा यात्रा
एक धार्मिक स्थल के निकट दूसरे पक्ष के लोगों पर यात्रा को रोकने का आरोप
विज्ञापन
तिरंगा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र के गांव औरंगाबाद कसेर कलां में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा के दौरान दो पक्षों के लोगों के बीच झड़प हो गई। जमकर हंगामा हुआ। तिरंगा भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन


गांव में शुक्रवार को एक पक्ष के कुछ लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली थी। इस दौरान डीजे पर देशभक्ति के गाने भी बज रहे थे। तिरंगा यात्रा जब गांव के एक धार्मिक स्थल के निकट पहुंची, तो एक समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई।

उनका कहना था कि यात्रा के दौरान डीजे पर तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे थे, जिससे माहौल बिगड़ रहा था। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। दूसरे पक्ष ने मौके पर ही तिरंगा यात्रा को रोक दिया।
विज्ञापन


विवाद की सूचना मिलने पर धर्मपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच खींचतान के दौरान तिरंगा भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

धर्मपुर चौकी इंचार्ज यशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के 15-15 लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। वहीं सीओ धनप्रकाश त्यागी कार्रवाई करने की जानकारी से इंकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें