यूपी के बुलन्दशहर में अवैध कब्जे हटवाने पहुंचे पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के बीच नोंकझोंक हो गई। बताया जा रहा है कि नायाब तहसीलदार ग्रामीणों के कब्जे से जमीन हटाने गए थे।
मामला बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के बोहिच गांव का है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने बिना नोटिस भेजे जमीन खाली करवाने आ गई। जब इसका विरोध किया गया तो उन्होंने आग बुर्जी बिटोरे (पुआल) में आग लगा दी।
आग बुझाने के लिए दमकल बुलाई गई लेकिन ग्रामीणों ने उसे रोक दिया। इधर प्रशासनिक कार्रवाई में एक युवक घायल हो गया। नायब तहसीलदार के मुताबिक दबंगों ने प्रेमवती की जमीन पर कर रखा है। जिसे हटाने के दौरान बिटोरों में आग लगाई गई है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।