फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच पर ही भिड़े सांसद और पूर्व विधायक, केंद्रीय मंत्री शर्मसार

Wed, 27 May 2015 06:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के बेगमपुर में मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर भाजपा ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। जहां मंच पर जनता के सामने दो बीजेपी नेता आपस में उलझ गए।
विज्ञापन


ये हालात तब पैदा हुए जब केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बाल्यान भी मंच पर ही मौजूद थे। जिसके चलते केंद्रीय मंत्री भी असहज नजर आए। दरअसल ये स्थिति उस वक्त पैदा हुई जब जब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश उपाध्याय भाषण दे रहे थे।

इस दौरान मंच पर सांसद उदित राज व पूर्व विधायक कुलवंत राणा बैठे थे। लेकिन अचानक उपाध्याय के भाषण के बीच में ही राणा और राज में तीखी बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ऐसे हुए शर्मसार

कुछ ही देर में दोनों एक-दूसरे पर जोर-जोर से चिल्लाने लगे और गाली-गलौच के साथ देख लेने की धमकी देने लगे।

मौके पर मौजूद संजीव बालियान ने राणा और राज को शांत कराने की कोशिश भी की। लेकिन दोनों में से कोई भी चुप होने का नाम नहीं ले रहा था। केंद्रीय मंत्री देखते रहे और करीब 15-20 मिनट तक यह हंगामा चलता रहा।

काफी समझाने के बाद आखिरकार दोनों शांत हुए। इसके बाद कार्यक्रम को भी जल्दी ही खत्म कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें