फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उग्र हुआ पटाखे जलाने का विवाद, पत्थरबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के त्रिलोकपुरी ब्लॉक 20 में बृहस्पतिवार रात हुए दो समुदायों के बीच झगड़े को लेकर शनिवार दिन में एक बार फिर तनाव फैल गया है।
विज्ञापन


शनिवार को दोनों समुदायों में फिर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। आज क्षेत्र में तनाव इतना बढ़ गया कि लोगों ने गाड़ियों और दुकानों में आग लगा दी।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंचा है। इस ताजा पथराव में कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। इलाके में भारी तनाव का माहौल है और रह-रहकर पथराव भी जारी है।

शुक्रवार को चली थी गोली

बता दें कि यहां शुक्रवार रात भी तनाव फैल गया था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर शुक्रवार रात गोली चला दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी।

लेकिन इस गोलीकांड के बाद दोनों समुदाय ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया और लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। करीब आधा घंटे के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन

दिवाली के दिन शुरू हुआ झगड़ा

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को ब्लॉक 20 त्रिलोकपुरी में रहने वाले कुछ लोगों ने माता की चौकी लगाई थी। जहां बृहस्पतिवार रात इलाके के कुछ लोग नशा कर रहे थे। जिसे माता की चौकी लगाने वालों ने मना किया। इससे गुस्से में आकर नशा करने युवक माता की चौकी के पास आकर पटाखे जलाने लगे।

जिसको लेकर दोनों पक्षों में तनाव हो गया और फिर दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। हालात को काबू करने के लिए मौके पर रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने इलाके के सम्मानित लोगों को बुलाकर शांति बनाए रखने की अपील भी की। लेकिन शुक्रवार शाम को हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में हालात काबू में है और शांति बहाली के लिए भारी संख्या में पुलिस बल फ्लैग मार्च कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें