फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावे फेल: ऑनलाइन नहीं जमा हो रहा है प्रॉपर्टी टैक्स

Thu, 21 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन जमा करने के दावे फेल साबित हो रहे हैं। छूट के साथ टैक्स जमा करने की अंतिम तारीख नजदीक आ रही है, लेकिन नागरिक ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। खासकर उन लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं जो कि निगम कार्यालय तक आने में असमर्थ हैं या फिर विदेशों में रह रहे हैं।
विज्ञापन


नगर निगम ने अधिक से अधिक लोगों से प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के साथ ही उन्हें घर से ही टैक्स जमा करने के लिए ऑनलाइन सुविधा दी थी, लेकिन यह सुविधा इस समय नागरिकों को नहीं मिल पा रही है।

प्रदेश सरकार ने साल भर का पूरा टैक्स जमा करने के लिए नागरिकों 10 फीसदी छूट के साथ 31 जुलाई अंतिम तारीख तय की है। लेकिन वह लोग इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं जो कि नगर निगम कार्यालय तक आने में समर्थ हैं। लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए नगर निगम कार्यालय पहुंचना पड़ रहा है। जहां नकद या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से टैक्स जमा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें