फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा विश्व रिकॉर्ड, महिला के दिल का डबल स्विच ऑपरेशन

Mon, 07 Sep 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे स्थित जेपी अस्पताल में 51 वर्षीय एक ऐसी महिला के दिल का ऑपरेशन किया है, जिसके  दिल के निचले चैंबरों की महाधमनियां विपरीत चैंबरों से जुड़ी हुई थीं। इस बीमारी से महिला जन्म से ही पीड़ित थी। डॉक्टरों का दावा है कि एक सितंबर को हुआ यह ऑपरेशन विश्व रिकार्ड है।
विज्ञापन


अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि रत्नागिरी निवासी महिला सीसीटीजीए नामक बीमारी से पीड़ित थी। इस बीमारी में चार से पांच साल की उम्र में ही डबल स्विच ऑपरेशन करना जरूरी होता है। महिला के दिल के निचले चैंबरों की महाधमनियां विपरीत चैंबरों से जुड़ी हुई थीं।

साथ ही दिल के निचले चैंबरों के बीच में एक छेद था। इसके अलावा बाई तरफ के वॉल्व से खून रिस रहा था। फेफड़ों तक खून पहुंचाने वाली महाधमनी भी सिकुड़ गई थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डबल स्विच ऑपरेशन में दिल के बाएं चैंबर को शरीर में खून पहुंचाने वाली धमनी से सीधे तौर पर जोड़ दिया गया। इसके बाद दिल के निचले चैंबर के छेद को बंद किया गया।

वहीं, दाएं चैंबर को एक कृत्रिम नली से फेफड़ों को खून पहुंचाने वाली नली से जोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि उनकी जानकारी के मुताबिक इससे पहले ब्रिटेन में 40 साल की एक महिला की डबल स्विच सर्जरी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें