फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेपी प्रदर्शन: गुरुग्राम से ध्रुव राठी को दिल्ली लेकर निकली पुलिस, एक घंटे तक पूछताछ; अपराध शाखा की कार्रवाई

Sat, 10 Oct 2026 09:53 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया है। वह सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
ध्रुव राठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम स्थित आवास से हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई तब की गई जब ध्रुव राठी सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। पुलिस सुबह उनके घर में दाखिल हुई।

विज्ञापन
Trending Videos

ध्रुव राठी सीजेपी प्रदर्शन में भाग लेने के लिए आए थे। बताया गया है कि पुलिसकर्मी ध्रुव राठी के घर में तब घुसे जब उनकी मां ने दरवाजा खोला। देर रात करीब 50 पुलिसकर्मी उनके आवास के बाहर जमा हो गए थे। 

ध्रुव राठी को पुलिस दिल्ली के लिए लेकर निकली
ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर-55 इलाके से अपराध शाखा की तीन टीमों ने शनिवार सुबह लगभग 6 बजे हिरासत में लिया। फिर अपराध शाखा की टीमें उसे लेकर अपराध शाखा के एक ऑफिस में पहुंची। यहां लगभग एक घंटे तक पूछताछ की गई और दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा गया। बाद में अपराध शाखा की टीम तीन गाड़ियों में ध्रुव राठी को लेकर एक्सप्रेस-वे पर राजीव चौक के पास से दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

यूट्यूबर को घर से हिरासत में लिया गया
दिल्ली पुलिस ने ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया। उनका परिवार सेंट्रल पार्क विहार, सेक्टर 56, गुरुग्राम में रहता है। यह कार्रवाई सीजेपी प्रदर्शन से पहले की गई है।
 

देर रात घर के बाहर पहुंची थी पुलिस, मां ने खोला दरवाजा
पुलिस ने ध्रुव राठी को हिरासत में लेने के लिए एक बड़ी कार्रवाई की। उनके घर के बाहर देर रात से ही पुलिसकर्मी मौजूद थे। सुबह होते ही पुलिस उनके घर में दाखिल हुई। ध्रुव राठी की मां ने दरवाजा खोला था। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन

ध्रुव राठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के कारण हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए सख्ती बरती है। कई अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। यह प्रदर्शन जंतर-मंतर पर प्रस्तावित था। पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें