फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नागरिक उड्डयन मंत्री ने दिल्ली हवाई अड्डे पर नवीनीकृत टर्मिनल 2 का किया उद्घाटन, जानें क्यों हुआ था बंद

Sat, 25 Oct 2025 01:47 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई, दिल्ली

सार

नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने शनिवार को दिल्ली हवाई अड्डे के पुनर्निर्मित टर्मिनल दो (टी2) का उद्घाटन किया, जो रविवार से चालू हो जाएगा। 
विज्ञापन
के. राममोहन नायडू, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने शनिवार को दिल्ली हवाई अड्डे के पुनर्निर्मित टर्मिनल दो (टी2) का उद्घाटन किया, जो रविवार से चालू हो जाएगा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा चार दशक पहले निर्मित टर्मिनल दो  को इस वर्ष अप्रैल में नवीनीकरण कार्यों के लिए बंद कर दिया गया था। इसकी वार्षिक क्षमता 1.5 करोड़ यात्रियों को संभालने की है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) जो देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा भी है। इसमें तीन टर्मिनल- टी1, टी2 और टी3, और चार रनवे हैं। यह प्रतिदिन 1,300 से अधिक उड़ानों का संचालन करता है। उद्घाटन समारोह में, डायल के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा कि हवाई अड्डे की वार्षिक यात्री क्षमता 10 करोड़ से अधिक है। दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) आईजीआईए का संचालन करता है। 20 मार्च को दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने कहा कि विस्तारित T1 में 40 मिलियन यात्री आ सकते हैं, तथा T3 में प्रतिवर्ष 45 मिलियन यात्री आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें