फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग गोद लेंगे शहर की आईटीआई, इंडस्ट्री के मुताबिक तैयार होंगे छात्र

Fri, 18 Mar 2016 03:52 PM IST
राहुल श्याम/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
आईटी सेक्टर
विज्ञापन
औद्योगिक नगरी के उद्योग अब अपने मन मुताबिक स्किल्ड लेबर तैयार कर सकेंगे। मैन्यूफैक्चिरिंग हब होने के बावजूद यहां के उद्योगों को स्किल्ड लेबर की कमी खलती है। लेकिन अब औद्योगिक इकाईयां जिले की औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई) को गोद लेकर अपनी जरूरत के हिसाब से छात्रों को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन


आईटीआई देशभर में सबसे बड़ा औद्योगिक शिक्षा का केंद्र है। जिले में फतेहपुर बिल्लौच, ऊंचा गांव, ओल्ड फरीदाबाद, एनएच-5 और पाली में आईटीआई हैं। सभी केंद्रों में करीब दो हजार छात्र प्रशिक्षण ले रहे हैं।

फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन(एफआईए) और तकनीकी शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों के बीच हाल ही में एक बैठक हुई है, जिसमें आईटीआई को गोद लेने की योजना पर विचार किया गया है। यह योजना सिरे चढने के बाद औद्योगिक इकाईयां अपने उद्योग से जुड़ी जरूरत के हिसाब से आईटीआई के प्रशिक्षुओं को तैयार कर के उन्हें रोजगार मुहैया कराएंगी।
विज्ञापन


शहर में 20 हजार छोटे-बड़े उद्योग हैं, जिनमें तीन लाख से अधिक श्रमिक हैं। श्रमिकों की इतनी बड़ी संख्या होने पर भी उद्योगों को कई बार अपनी आवश्यकता के हिसाब से तकनीकी रूप से कुशल श्रमिक नहीं मिल पाते हैं।

क्या है योजना : 
आईटीआई केंद्रों को गोद लेने पर विचार किया है। इस बात पर बल दिया गया है कि कोई एक या तीन-चार औद्योगिक इकाईयां समूह बना कर एक आईटीआई को गोद लें। ये ईकाईयां अपने यहां चल रहे उद्योगों के हिसाब आईटीआई प्रशिक्षुओं को तकनीकी शिक्षा दें।

प्रशिक्षुओं को अपने उद्योग में ट्रेनिंग भी दें और इसके बाद उन्हें जॉब भी दें। ऐसा होता है तो स्किल्ड लेबर की कमी तो पूरी होगी साथ ही आईटीआई स्तर पर ही जॉब की गारंटी भी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें