स्कूल के लाउड स्पीकर बजाने और स्कूल का गेट सेक्टर में खोलने की लड़ाई अब सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस तक पहुंच गई है। आरडब्ल्यूए का आरोप है कि स्कूल प्रबंधक पिछले कई महीनों से लाउड स्पीकर बजा रहा है।
जिससे सेक्टर में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधक मेन रोड़ पर गेट होने के बावजूद सेक्टर के अंदर बने इमरजेंसी गेट का इस्तेमाल बच्चों को अंदर और बाहर निकालने के लिए कर रहा है।
सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। आरडब्ल्यूए का आरोप है कि सेक्टर-50 में बना नामी स्कूल का गेट मेन रोड़ पर भी बना हुआ है।
लेकिन स्कूल प्रबंधक बच्चों को सुबह के समय लेने और दोपहर के समय छोड़ने के लिए सेक्टर के बी और सी ब्लॉक में बने गेट का इस्तेमाल कर रहा है। सुबह और दोपहर के समय अभिभावक बच्चों को लेने और छोड़ने के लिए इन गेटों पर जाम लगा देते हैं।