फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के चलते शहर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के चलते बृहस्पतिवार को नई दिल्ली के कई इलाकों में जाम लग गया। वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। हालांकि दिल्ली ट्रैफिक कर्मी तैनात दिखाए दिए और ट्रैफिक जाम को खुलवाने में लगे हुए थे।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह, 2026 के हिस्से के तौर पर हर साल 29 जनवरी को विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी आयोजित होता है। समारोह को लेकर रास्तों पर प्रतिबंध दोपहर दो बजे शुरू हो गया था। रात साढ़े आठ बजे तक समारोह खत्म हुआ। समारोह के चलते रफी मार्ग, गोलचक्कर सुनहरी मस्जिद, गोलचक्कर कृषि भवन के बीच,रायसीना रोड, गोलचक्कर कृषि भवन से विजय चौक की ओर, गोलचक्कर दारा शिकोह रोड, गोलचक्कर कृष्णा मेनन मार्ग, कर्तव्य पथ, विजय चौक और सी -हेक्सागन पर ट्रैफिक की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा था। समारोह के चलते संसद मार्ग, जनपथ, पंडित पंत मार्ग, सुनहरी मस्जिद, तुगलक रोड, अकबर रोड, केंद्रीय सचिवालय और शाहजहां रोड आदि जगहों पर जाम लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें