फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी आइकन ने कहा, आज करें वोट की चोट

Thu, 10 Apr 2014 02:10 AM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इसके लिए हर कोई अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है। साइबर सिटी के कुछ चुनिंदा आइकन ने भी अपने स्तर पर शहर के लोगों से अपने मत का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन


डॉ. सुरेश वशिष्ठ, चेयरमैन, हरियाणा आईएमए (एमएस): "आज एक मौका है बदलाव का। सिर्फ दोषारोपण करने से काम नहीं चलेगा। सरकार पर बाद में आरोप लगाने से बेहतर है कि भविष्य के लिए वोट करें। हर वोट आपके साथ देश की तकदीर तय करेगा।"

पद्मश्री सुनील डबास, भारतीय महिला कबड्डी कोच: "हर पर्व की तरह यह भी एक पर्व है। आज अपने लिए वोट डालें ताकि कल हम जरूरत पड़ने पर उनसे सवाल कर सकें। संविधान ने जो अधिकार दिया है उसका उपयोग करने के लिए बूथ तक जरूर जाएं।"
विज्ञापन


दीपा मलिक, नेशनल पैरा एथलीट व कोच पैरा ओलंपिक: "जब हम आज कुछ करेंगे तभी कल भविष्य में कुछ सरकार से मांग कर सकते हैं। सभी बूथ पर अक्षम लोगों के लिए सुविधा है। अक्षमता को हावी न होने दें। किसी तरह का बहाना बनाने से बेहतर है कि आज वोट करें।"

रवि जांगू, फिल्म अभिनेता: "मैं अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर वोट करने के लिए गुड़गांव आया हूं। लोगों से भी अपील है कि वोट करने जरूर निकले। पांच साल बाद एक दिन मौका मिला है, इसे जाने नहीं दें। आज करें वोट की चोट।"

संजय भसीन, वरिष्ठ रंगकर्मी: "वोट देश की दिशा तय करता है। अगर आप वोट में हिस्सा ही नहीं लेंगे तो देश की दिशा की उम्मीद कैसे करेंगे। आज जाकर मतदान करें। कोई गड़बड़ी दिखे तो संबंधित नंबर पर इसकी शिकायत करें। देश को बेहतर बनाना आज हमारा काम है।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें