प्रियंका गांधी के इंडिया गेट पर प्रदर्शन के चलते पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरियट और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन के निकास और प्रवेश द्वार बंद कर दिए हैं। पटेल चौक और उद्योग भवन पर मेट्रो ट्रेन नहीं रुकेगी।
इस घटना के बारे में कई अफवाहें फैल रही हैं, मेरा सबसे निवदेन है कि ऐसी अफवाहों पर छात्र ध्यान न दें। जो इस घटना में शामिल हैं सिर्फ उन पर ही कार्रवाई होगी।
इस प्रदर्शन के दौरान करीब 30 पुलिसवाले घायल हुए हैं जबकि दो एसएचओ को फ्रैक्चर आ गया है। एक पुलिसवाला आईसीयू में है। हमने दो एफआईआर दर्ज की हैं। क्राइम ब्रांच इस हिंसा की हर तरह से जांच करेगी।
जामिया हिंसा को लेकर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। वाद-विवाद और भिन्नता लोकतंत्र का हिस्सा हैं लेकिन सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाना और सामान्य जनजीवन को डिस्टर्ब करना कभी लोकतंत्र का हिस्सा नहीं हो सकते। उन्होंने लोगों से भाईचार बनाकर रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए कहा है।
जामिया में रविवार को हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चिंता जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था के घटते स्तर से बेहद चिंतित हूं। शहर में जल्द शांति लौटे इसके लिए मैंने गृहमंत्री अमित शाह से बैठक के लिए समय मांगा है।
जामिया वीसी ने ये भी कहा कि पुलिस ने लाइब्रेरी में लाठीचार्ज किया। हम सबूतों को सामने रखेंगे, इस घटना से हमारे बच्चों के मानसिक स्थिति पर बुरा असर हुआ है। उन्होंने बताया कि हम पुलिस की मदद के लिए मीटिंग कर रहे थे लेकिन पुलिस बिना इजाजत अंदर घुसी। कल की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।
जामिया एक्जिक्यूटिव काउंसिल की बैठक खत्म होने के बाद वाइस चांसलर नजमा अख्तर ने कहा ने कहा है हम देशभर में हो रहे प्रदर्शन की बात नहीं करते। हमारे बच्चे सुरक्षित रहें हमारा कैंपस सुरक्षित रहे ये हम चाहते हैं। हिंसा में स्थानीय लोग शामिल हैं छात्र नहीं। वीसी का आरोप है कि बिना पूछे पुलिस कैंपस में घुस गई और हमारे बच्चों के साथ बर्बरता की और उन्हें डराया गया।
जामिया में छात्रों का प्रदर्शन सोमवार को एक बार फिर बड़ा स्वरूप ले चुका है। छात्र मानव श्रृंखला बनाकर कल कैंपस में हुई पुलिस की बर्बरता का शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं। इसके साथ ही जामिया के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। दिल्ली पुलिस हाय-हाय के नारे भी लग रहे हैं।
जामिया की वाइस चांसलर नजमा अख्तर की अध्यक्षता में रविवार को हुई हिंसक झड़प को लेकर एक्जिक्यूटिव काउंसिल की बैठक जारी है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने जामिया हिंसा मामले में डाली गई एक याचिका की त्वरित सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। इस याचिका में अदालत से अपील की गई थी कि वह जामिया हिंसा मामले में न्यायिक जांच कर मामले में हस्तक्षेप करे। इस याचिका में यह भी आग्रह किया गया है कि जो 52 छात्र हिरासत में लिए गए थे और घायल हुए उन्हें उचित चिकित्सा व्यवस्था और मुआवजा मिले।
भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान की पुलिस में शिकायत की है। उसने अपनी शिकायत में कहा है कि आप विधायक ने भड़काऊ भाषण दिया जिसके चलते हिंसा उग्र हुई।
दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर इलाके में हिंसक प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति के नष्ट होने और दंगा फैलाने के आरोप में दो एफआईआर दर्ज की हैं।
शहजाद की तरह ही जामिया के कई छात्रों ने शर्ट उतारकर दिल्ली की भीषण ठंड में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ये छात्र दिल्ली पुलिस हाय हाय के नारे लगा रहे हैं। इनका कहना है कि छात्रों के साथ लाइब्रेरी के अंदर घुसकर मारपीट की गई जिसके विरोध में ये लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
नोएडा से दिल्ली जाने वाले डीएनडी पर डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लगा है।
जो मथुरा रोड से होकर नोएडा जाते हैं वो लोग आश्रम चौक, डीएनडी या नोएडा लिंक रोड से निकलें। ओखला अंडरपास जो कालिंदी कुंज की ओर जाता है वो भी बंद किया गया है।
नोएडा से दिल्ली आने वाले लोगों के लिए निर्देश है कि रोड नंबर 13A जो मथुरा रोड से कालिंदी कुंज की ओर जाती है, बंद है। ऐसे में नोएडा से आने वाले डीएनडी या अक्षरधाम होकर दिल्ली आएं।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सरिता विहार से कालिंदी कुंज जाने वाले रोड नंबर 13A को बंद कर रखा है। नोएडा जाने वाले यात्रियों को मथुरा रोड, आश्रम रोड और डीएडी का रास्ता लेने को कहा गया है। जो लोग बदरपुर से आ रहे हैं उन्हें आश्रम चौक मार्ग लेने के निर्देश हैं।
जामिया 5 जनवरी तक बंद है ऐसे में हिंसक प्रदर्शन के बाद सोमवार से विश्वविद्यालय के छात्र कैंपस छोड़ अपने घरों के लिए रवाना हो रहे हैं।
जामिया में अर्धनग्न प्रदर्शन कर रहे छात्र शहजाद ने दो घंटे बाद लोगों की मानते हुए कंबल ओढ़ लिया।