फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मेट्रो स्टेशन पर युवक से सीआईएसएफ के जवानों की नोकझोंक, शरारती तत्वों ने युवक की मौत की फैला दी अफवाह

Mon, 08 Apr 2024 11:57 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि मेट्रो में इफ्तार का सामान ले जाने पर सीआईएसएफ के जवानों ने युवक को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित युवक को जब इसका पता चला तो वह खुद सामने आया और उसने मौत, टांगें तोड़ने व जेल भेजने की खबर को अफवाह बताया।
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर टोपी लगाए युवक का सीआईएसएफ के जवानों से नोकझोंक का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि मेट्रो में इफ्तार का सामान ले जाने पर सीआईएसएफ के जवानों ने युवक को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ में उसकी टांगें तोड़कर जेल में डालने की बात की गई।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी देनी शुरू कर दीं। पीड़ित युवक को जब इसका पता चला तो वह खुद सामने आया और उसने मौत, टांगें तोड़ने व जेल भेजने की खबर को अफवाह बताया। पीड़ित आदिल (23) का कहना था कि उनकी नोकझोंक जरूर हुई थी, लेकिन बाद में बात को रफा-दफा कर दिया गया था। कुछ शरारती तत्वों ने इस नोकझोंक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उल्टा-सीधा लिख दिया। आदिल ने लोगों से अपील की है कि लोग झूठी अफवाह न फैलाएं।

जानकारी के अनुसार, आदिल परिवार के साथ सीलमपुर इलाके में रहता है। उसका चांदनी चौक में गारमेंट और जूतों का कारोबार है। रोजाना शाम के समय वह घर से इफ्तार लेकर चांदनी चौक मेट्रो से जाता है। बुधवार को भी वह चांदनी चौक जाने के लिए सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पहुंचा। उसके पास एक बैग में सामान होने के अलावा एक हॉटकेस में फ्रूट चार्ट थी। आदिल ने स्कैनर में हॉटकेस डाला और तलाशी करवा दी। इसके बाद ईयरफोन लगा लिया। जांच के बाद वह सामान लेकर जाने लगा। इस दौरान एक जवान ने उसे दोबारा आवाज लगाई, लेकिन ईयरफोन की वजह से आदिल आवाज को सुन नहीं पाया। इस बात पर सीआईएसएफ के जवान भड़क गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें