दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने एक विदेशी नागरिक से 14 किलो ड्रग्स बरामद किया है। आरोपी कैथे एयरलाइंस के फ्लाइट से सफर कर रहा था।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने कैथे एयरलाइंस से सफर कर रहे एक विदेशी नागरिक से 14 किलो ड्रग्स बरामद किया। जिसके बाद उक्त आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। कैथे एयरलाइंस का मुख्यालय हांगकांग में स्थित है।
हाल में ही दिल्ली एयरपोर्ट पर ड्रग्स बरामद होने की कई घटनाए सामने आई हैं। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी सतर्कता को बढ़ा दिया है।