फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की नई तरकीब, मूंगफली के छिलके के बाद अब परफ्यूम की बोतल में भरकर ले जा रहे थे विदेशी नोट

Mon, 17 Feb 2020 03:15 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बोतलों से मिले नोट - फोटो : ANI
विज्ञापन

नोटों की तस्करी के मामले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईएसएफ ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भारी मात्रा में विदेशी नोटों के साथ एक यात्री को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

यात्री के पास से 1,97,500 सऊदी रियाल और 2000 कुवैती दिनार बरामद किए गए हैं। यह सारे नोट यात्री के बैग में रखे परफ्यूम की बोतलों और पैकेट में भरे गए थे। भारतीय रूपये के अनुसार बरामद किए गए सऊदी रियाल की कीमत 38,31,500 रुपये और कुवैती दिनार की कीमत 4,68,100 रुपये है। 

बरामद किए गए सभी नोटों को सीमा शुल्क अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है। गिरफ्तार यात्री का नाम मोहम्मद अर्शी बताया जा रहा है। वह इन नोटों को लेकर दिल्ली से दुबई जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें