फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE-ISC Result: 12वीं में श्रुति और श्रीनवंती रहीं देश में सेकेंड टॉपर

Wed, 08 May 2019 10:38 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
टॉपर श्रीनवंती देवगुप्ता और श्रुति झांब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईसीएसई) के 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) के नतीजे मंगलवार दोपहर को जारी हो गए। 12वी में 399 अंक के साथ श्रुति झांब और श्रीनवंती देवगुप्ता ने देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं दसवीं में 98 प्रतिशत अंक लाकर निष्ठा और करन दोनों ने ही जिले स्तर पर टॉप किया है। यह सभी विद्यार्थी द श्रीराम स्कूल अरावली के हैं। सीबीएसई की तरह इस परीक्षा में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। जिले की परीक्षा में कुल 1200 छात्रों ने भाग लिया था। 

विज्ञापन


बेहतरीन रहा स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम
द स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। आईसीएसई बोर्ड के 57 फीसदी छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए जबकि आईएससी बोर्ड के 53 फीसदी छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।  विज्ञान संकाय के जिबितेश साहा और किंशुक सोपेरना ने 98.75 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

वाणिज्य संकाय में ऋषभ बत्तरा ने 98 फीसदी तथा धन्वी मक्कापति ने मानविकी में 98.5 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के 23 छात्रों ने रसायन शास्त्र, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, समाजशास्त्र, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गणित, कंप्यूटर विज्ञान तथा शारीरिक शिक्षा में शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया विषय टॉपर में अपना नाम दर्ज करवाया है। वहीं, स्कूल के आईसीएसई बोर्ड में प्रणव दुआ व भाविक मंगला ने 97.2 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। आईसीएसई बोर्ड के स्कूल टॉपर में 21 छात्रों ने अपना नाम दर्ज करवाया है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन

श्रीराम स्कूल मौलसरी के छात्रों ने लहराया परचम

श्रीराम स्कूल मौलसरी के छात्रों ने आईसीएसई व आईएससी बोर्ड की परीक्षा में अपना परचम लहरा दिया। स्कूल की प्रधानाचार्य मनीषा मल्होत्रा ने बताया कि आईएससी बोर्ड परीक्षा में रेहा प्रसाद व देवाश्री भार्गव ने मानविकी संकाय में टॉप कर 99 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। मानव चड्ढा ने वाणिज्य संकाय में 99 फीसदी और मैत्री स्वरूप ने विज्ञान संकाय में 98.25 फीसदी अंक के साथ टॉप किया है। आईसीएसई के छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। अक्षत गुप्ता ने 97.8 फीसदी तथा आयति शर्मा ने 97.4 तथा श्रीतेजस मुरुगन ने 97.2 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। 

शत प्रतिशत रहा लॉर्ड जीसस स्कूल का परिणाम
गुरुग्राम। लॉर्ड जीसस पब्लिक स्कूल का 10वीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल प्रधानाचार्य सीमा शर्मा, प्रबंधन रवि दुरेजा व अशोक सरदाना ने बताया कि 10वीं कक्षा की छात्रा रिया छाबड़ा ने 96.5 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 12वीं कक्षा की विज्ञान संकाय की ढर्लिन ने 94 फीसदी, गैर विज्ञान संकाय में तुषार बजाज ने 94.6 फीसदी, मानविकी संकाय में नमन कपूर व पलक मनचंदा ने 96.4 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। 

अतुल कटारिया स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी
ले. अतुल कटारिया मेमोरियल स्कूल के छात्रों ने भी परचम लहराया। स्कूल के आईसीएसई (10वीं कक्षा) के परिणाम में ऋषिकेश ने 97.6 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। हेमलता व ऋतु यादव ने 96.4 फीसदी अंक के साथ दूसरा स्थान तथा रुपाली सिंह ने 96.2 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल निदेशक धनराज कटारिया व सुमित्रा कटारिया ने बताया कि स्कूल के 74 छात्रों में से 72 ने डिस्टिंक्शन हासिल की है। 31 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें