काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेशन एग्जामिनेशन (सीआईएससीई बोर्ड) ने ग्यारहवीं व बारहवीं के सिलेबस को बदला है। बारहवीं के लिए सत्र 2025 व ग्यारहवीं के लिए सत्र 2024-25 से संशोधित किया गया है। इसके अंतर्गत बारहवीं के 12 विषयों व ग्यारहवीं के चार विषयों का सिलेबस शामिल है। सीआईएससीई बोर्ड के स्कूलों में इसी संशोधित सिलेबस के आधार पर पढ़ाई कराई जाएगी। बोर्ड की ओर से इस संबंध में जानकारी स्कूलों को भेज दी गई है।
मालूम हो कि हाल ही में सीबीएसई की तीसरी से छठी कक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव किए गए हैं। अब सीआईएससीई ने सिलेबस में संशोधन की जानकारी दी है। दसवीं पास करने करने वाले व 11 वीं की पढ़ाई शुरु करने से पहले छात्र इस सिलेबल को देख सकते हैं। बोर्ड ने इसे अपनी वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दिया है।
बारहवीं में जिन विषयों का सिलेबस संशोधित किया गया है, उनमें भौतिकी, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथमेटिक्स, कॉमर्स, अकाउंट्स, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, लीगल स्टडीज जबकि ग्यारहवीं के केमिस्ट्री, बॉयोलॉजी, मैथमेटिक्स व इतिहास विषय शामिल है। बोर्ड की ओर से सत्र की शुरुआत में ही जानकारी जारी कर दी गई है, जिससे कि छात्रों को यह पता हो कि उन्हें क्या और कैसे पढ़ना है।