फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : गरीबों के लिए मास्क बना रही है मां-बेटे की जोड़ी, अब तक दो हजार से ज्यादा लोगों तक पहुंची 'पिक वन, स्टे सेफ' मुहिम 

Mon, 15 Jun 2020 05:30 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली इलाके में मां-बेटे की जोड़ी ने गरीबों के लिए मास्क बनाने की मुहिम शुरू की है। उन्होंने इस मुहिम को 'पिक वन, स्टे सेफ' नाम दिया है। पेशे से सिनेमैटोग्राफर सौरव दास और उनकी मां लक्ष्मी ने अब तक दो हजार से ज्यादा मास्क बांट चुके हैं। 

विज्ञापन


सौरव दास ने बताया कि यह मास्क कॉटन के कपड़े से बने हैं। इन्हें धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि मेरी मां रोजाना 25 से 40 मास्क बनाती है। हम इन्हें बॉक्स में भरकर चितरंजन पार्क मे पांच जगहों पर रख देते हैं। 

सौरव ने कहा कि वो यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि गरीब व्यक्ति एक भी रुपये खर्ज किए बिना मास्क का इस्तेमाल कर सके। सौरव कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे मजदूरों को भी मास्क देते हैं। 
विज्ञापन


वहीं लक्ष्मी ने बताया कि वे खाली समय में मास्क बनाती हैं। मास्क बनाने के लिए कपड़ा सौरव के चाचा उपलब्ध कराते हैं। आसपास के लोग भी उनकी इस पहल का स्वागत कर रहे हैं।

चितरंजन पार्क इलाके में सैलून चलाने वाले नवीन चंद्रशील कहते हैं कि इस समय मास्क लगाना अनिवार्य है। मेरी दुकान में आने वाले लोग अगर मास्क भूल जाते हैं तो में उन्हें बॉक्स से मास्क लेने की सलाह देता हूं। डीपार्टमेंटल स्टोर के मालिक शंकर मंडल भी दुकान पर बगैर मास्क आए लोगों को बॉक्स से मास्क लेने के लिए कहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें