फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

च्वॉइस लॉकिंग, डॉक्यूमेंट अपलोडिंग का आज अंतिम दिन

Fri, 04 Jul 2014 12:39 AM IST
प्रद्धुम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बीटीई से संबद्ध पॉलीटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन के लिए चल रही जेईई काउंसलिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। दूसरे फेज की काउंसलिंग में ग्रुप-ए में 8001 से 25 हजार तक की रैंक के छात्रों की च्वॉइस लॉकिंग का शुक्रवार को अंतिम दिन है।
विज्ञापन


साथ ही तीसरे चरण की काउंसलिंग में भाग लेने वाले ए-ग्रुप के 25001 से 75000 रैंक वाले छात्रों की डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की भी शुक्रवार को आखिरी तारीख है।

शुक्रवार को च्वॉइस लॉकिंग करने वाले छात्रों का रिजल्ट पांच जुलाई को जारी होगा। रिजल्ट आने के बाद छात्रों को छह से 19 जुलाई तक सिक्योरिटी फीस डिपॉजिट करने के साथ अलॉटमेंट लेटर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे चरण की काउंसलिंग में चार जुलाई को डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद च्वॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया छह से नौ जुलाई तक चलेगी।

10 जुलाई को तीसरे चरण की काउंसलिंग का रिजल्ट और 11 से 18 जुलाई तक सिक्योरिटी फीस जमा और अलॉटमेंट लेटर जारी होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें