मोदीनगर के एक पब्लिक स्कूल में सोमवार को चॉकलेट डे पर चॉकलेट खाते ही तीन बच्चों की हालत बिगड़ गई। इससे स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
आननफानन में बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत में सुधार होने पर अभिभावक बच्चों को ले गए। हालांकि, स्कूल संचालक ने घटना से इनकार किया।
सोमवार को चॉकलेट डे पर बच्चों ने एक-दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट की थी। चॉकलेट खाने से तीन बच्चों की हालत बिगड़ गई। तीनों बच्चों की उम्र 12 से 15 साल बताई गई है।
बच्चों की हालत बिगड़ती देख स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। आननफानन में अभिभावकों को सूचना कर बच्चों को नगर के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया।
जहां उपचार के बाद अभिभावक बच्चों को अपने साथ घर ले गए। उधर, स्कूल के प्रिंसिपल ने बच्चों की हालत बिगड़ने की सूचना से इनकार किया है, लेकिन मामला इलाके में चर्चा का विषय बना है।