फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रा मुद्गल को हिंदी के लिए साहित्य अकादमी सम्मान

Thu, 06 Dec 2018 06:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लेखिका चित्रा मुद्गल की किताब - फोटो : कुमार संजय,अमर उजाला
विज्ञापन

आधुनिक हिंदी कथा-साहित्य की बहुचर्चित लेखिका चित्रा मुद्गल को वर्ष 2018 के प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित  किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें उनकी कृति ‘पोस्ट बॉक्स नंबर 203- नाला सोपारा’ के लिए मिला है।

विज्ञापन


साहित्य अकादमी ने बुधवार को 24 भारतीय भाषाओं में बेहतरीन कृतियों के लिए 24 साहित्यकारों को साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की। पंजाबी में कविता संग्रह के लिए मोहनजीत, कश्मीरी भाषा में कहानी संग्रह के लिए मुश्ताक अहमद मुश्ताक, अंग्रेजी में लिखे गए उपन्यास ‘द ब्लाइंड लेडीज डीसेंडेंट्स’ के लिए अनीस सलीम, उर्दू भाषा के उपन्यास रोहजिन के लिए रहमान अब्बास को चुना गया है।

चयनित कृतियों के लिए लेखकों को 29 जनवरी, 2019 को आयोजित साहित्योत्सव में एक लाख रुपये, प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। उपन्यास ‘पोस्ट बॉक्स नं. 203-नाला सोपारा’ में चित्रा मुद्गल ने थर्ड जेंडर के प्रति समाज की दकियानूसी मानसिकता का विरोध किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें