फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chirag Delhi Flyover: चिराग दिल्ली फ्लाईओवर खुला, आम लोगों को मिली लंबे इंतजार के बाद राहत

Thu, 27 Apr 2023 11:19 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

चिराग दिल्ली फ्लाईओवर खुल गया है। लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने कहा कि पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत का काम अपनी तय समय सीमा से पहले पूरा किया है।
विज्ञापन
चिराग दिल्ली फ्लाइओवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार चिराग दिल्ली फ्लाईओवर को बुधवार सुबह नौ बजे आवाजाही के लिए खोल दिया गया। इससे दक्षिण दिल्ली में रहने वाले और नोएडा से बाहरी रिंग रोड होकर एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन


मरम्मत का काम चलने की वजह से 12 मार्च से फ्लाईओवर के पहले कैरिजवे को बंद किया गया था। नेहरू प्लेस से आईआईटी जाने वाले कैरिजवे पर मरम्मत काम पूरा होने के बाद पहले ही खोल दिया गया था। एक अप्रैल से आईआईटी से नेहरू प्लेस जाने वाले कैरिजवे को बंद कर दिया था। बुधवार को फ्लाईओवर को पूरी तरह से खोल दिया गया। 

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले मंगलवार को औपचारिक घोषणा के दौरान लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने कहा कि पीडब्ल्यूडी ने तेजी से काम करते हुए चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की मरम्मत का काम अपनी तय समय सीमा से एक हफ्ते पहले पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें