फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: खांडसा में अवैध तरीके से रह रहा था चीनी नागरिक, नहीं मिला कोई वैध दस्तावेज; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 28 May 2025 03:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम जिले के खांडसा गांव में अवैध रूप से रह रहे चीनी नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के खुफिया तंत्र की मदद से उसके बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

गुरुग्राम जिले के खांडसा गांव में अवैध रूप से रह रहा चीन मूल का नागरिक पुलिस के खुफिया तंत्र के हत्थे चढ़ गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-37 थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और विदेशी नागरिक को गिरफ्तार करके पूछताछ की। आरोपी वर्ष 2019 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था और वर्ष 2023 में वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी अवैध रूप से रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-37 में मामला दर्ज किया गया है।

पहलगाम में हुए हमले के बाद पुलिस का खुफिया तंत्र सक्रिय है और गुरुग्राम में विदेशी नागरिकों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। पुलिस के खुफिया तंत्र को सूचना मिली थी कि खांडसा गांव में नितिन नामक व्यक्ति के घर में चीन मूल का नागरिक अवैध रूप से रह रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की तो वह पुलिस को गुमराह करने लगा। दस्तावेज दिखाने में वह कोई न कोई बहाना बनाने लगा। इस पर खुफिया तंत्र ने सेक्टर-37 थाना की पुलिस मौके पर बुलाया और विदेशी नागरिक से पूछताछ की।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान चीन के गुआंग्डोंग निवासी लिन जेनसन (28) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि चीन मूल का नागरिक वर्ष 2019 बिजनेस वीजा पर भारत आया था। वर्ष 2023 में इसके वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद वह वापस चीन नहीं गया। आरोपी 2023 से मार्च 2025 तक छतरपुर (दिल्ली) में रह रहा था। मार्च 2025 से आरोपी खांडसा गांव में रह रहा था और मानेसर में एक कंपनी में काम करने के लिए आया था।

जांच में सामने आया कि जिस घर में चीन देश का नागरिक रह रहा है, उस मकान के मालिक ने पुलिस को इसके बारे में सूचना नहीं दी। पुलिस ने विदेशी नागरिक के खिलाफ फोरनर एक्ट के तहत सेक्टर-37 थाना में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में विभिन्न बिंदुओं के तहत जांच कर रही है। जिस कंपनी में आरोपी नौकरी कर रहा था, उसमें भी उसका सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके मामले में नियमानुसार कार्रवाई जाएगी। चीन मूल के नागरिक के बारे में दूतावास को सूचना भेज दी है। जिस मकान में आरोपी अवैध रूप से रह रहा था, उक्त मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें