फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बच्चों ने डीसीपीसीआर के सामने रखीं अपनी समस्याएं, अधिकारों को लेकर किया सीधा संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
'दिल्ली बाल आयोग से मिलिए' कार्यक्रम में 40 से 45 बच्चों ने लिया हिस्सा, शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसरों से जुड़े मुद्दों पर रखे सुझाव
विज्ञापन

नई दिल्ली। बच्चों के अधिकारों और उनकी समस्याओं को समझने के लिए उन्हें सीधे संबंधित संस्थानों से जोड़ने की पहल की गई। चाइल्डहुड एन्हांसमेंट थ्रू ट्रेनिंग एंड एक्शन (चेतना) एनजीओ की ओर से बृहस्पतिवार को लोदी रोड स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 'दिल्ली बाल आयोग से मिलिए' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दिल्ली के अलग-अलग संगठनों से जुड़े 12 से 15 वर्ष की आयु के करीब 40 से 45 बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) के अध्यक्ष ओम प्रकाश व्यास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ आयोग के सदस्य कुंदन कंसकार, राहुल गौतम और स्वाति गुप्ता भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में संवाद के दौरान शिक्षा, पढ़ाई में आने वाली चुनौतियों, बाल सुरक्षा, सम्मान, समानता, सामाजिक समावेश और जरूरी सुविधाओं तक पहुंच जैसे विषयों पर चर्चा की गई। बच्चों को अपने अनुभव साझा करने, सवाल पूछने और बाल अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सुझाव देने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुझावों का तैयार होगा दस्तावेज

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में सामने आए बच्चों के सुझावों और प्रमुख मुद्दों का पहचान उजागर किए बिना दस्तावेजीकरण किया जाएगा। साथ ही, बच्चों को डीसीपीसीआर की भूमिका और जरूरत पड़ने पर सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी देने पर भी जोर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें