फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विधानसभा में राखी बांधकर बच्चों ने जाना लोकतंत्र का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। रक्षाबंधन पर दिल्ली विधानसभा में विद्यार्थियों ने अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को राखियां बांधीं और उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था से करीब से रूबरू होने का मौका मिला। छात्रों ने कहा कि यह राखी नई पीढ़ी और लोकतंत्र के बीच का बंधन है।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि राखी का यह धागा लोकतांत्रिक संस्थाओं और भावी पीढ़ी के बीच मजबूत, जागरूक और जिम्मेदार भारत के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक युवा पीढ़ी पर निर्भर है। विद्यार्थियों को 1912 में बने भवन के इतिहास से अवगत कराया गया, जहां ऐतिहासिक केंद्रीय विधान सभा का सदन रहा है। विधायी प्रक्रिया पर सत्र में कानून बनाने, चर्चा और पारित करने की प्रक्रिया समझाई गई। विधानसभा की विकास यात्रा पर डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई और छात्रों ने सदन का मार्गदर्शित भ्रमण किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें