पुराने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन सफाई अभियान और जागरूकता की दौड़ में सबसे आगे बढ़ रहा है। स्टेशन पर सफाई से जुड़े अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।
अब एनजीओ के माध्यम से स्कूल के छात्र रेलवे परिसर की दीवारों पर पेंटिंग कर दिवारों का रूप संवार लोगों को सफाई का संदेश दे रहे है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान के एक महीने बाद भी लोगों में स्वच्छता के लिए जागरूकता का चिराग जल रहा है। सीएस दिशा फाउंडेशन ने माई क्लीन इंडिया प्रोजेक्ट रेलवे स्टेशन से शुरू किया।
इसमें डीपीएसजी इंटरनेशनल डासना के बच्चे रेलवे परिसर में दीवारों पर पेंटिंग कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। बच्चों ने कहा कि जब तक इंडिया नीट एंड क्लीन नही हो जाता तब तक हम लोगों को स्वच्छता का संदेश देते रहेंगे।
डीटीएम डीके चोपड़ा ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों द्वारा रेलवे परिसर में कूड़ा करने पर चलान काटा जा रहा है। सफाई के लिए एनाउंसमेंट लगातार किए जाते हैं।
माई क्लीन इंडिया की अध्यक्ष डॉ. उदिता त्यागी ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य करने से लोगों में जागरूक होंगे और सफाई केलिए प्रेरित होंगे, अभियान में बच्चों का बड़ा योगदान है।