फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कॉफी विद केजरीवाल', कीमत है 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां इन दिनों अपने-अपने तरीके से कैंपेनिंग कर रही हैं। इसी के मद्देनजर चुनाव में होने वाले खर्च के लिए चंदा इकट्ठा करने में जुटी आम आदमी पार्टी ने अब चंदा जुटाने के लिए एक नए प्रयोग की सोची है।
विज्ञापन


पहले 20 हजार देकर अरविंद केजरीवाल के साथ लंच करने का मौका दे रही पार्टी अब उनके साथ केवल चाय या कॉफी का ही मौका देगी। यानी अब अगर आप आम आदमी पार्टी को 20 हजार का चंदा देते हैं तो आप केजरीवाल के साथ केवल चाय या कॉफी ही पी सकते हैं।

यह प्रयोग मालवीय नगर से पार्टी के पूर्व विधायक और दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री रहे सोमनाथ भारती का है। उन्होंने यह प्रयोग कुछ अलग करने के लिए किया है।
विज्ञापन

27 दिसंबर को है 'हाई टी' का आयोजन

जानकारी के अनुसार शनिवार यानी 27 दिसंबर को सोमनाथ भारती ने अपने चुनावी क्षेत्र, मालवीय नगर में केजरीवाल के साथ 'हाई टी' का आयोजन किया है। इस आयोजन का हिस्सा बनने की इच्छा रखने वालों को 20 हजार रुपए का टोकन अमाउंट देकर कूपन खरीदने होंगे। इस कूपन के होने के बाद ही आप हाई टी का हिस्सा बन पाएंगे।

गौरतलब है कि हाई टी नाम का प्रोग्राम दक्षिणि दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव में कमल सिनेमा के अपोजिट स्थित सफदरजंग क्लब में रखा गया है। इस आयोजन में क्षेत्र की कई नामी हस्तियां भी शामिल होंगी।

जानकारी के मुताबिक यह कार्यक्रम दिन में करीब 3 बजे से शुरू होगो जो शाम 6 बजे तक चल सकता है। इसमें केजरीवाल, सोमनाथ भारती समेत कई अन्य पार्टी के नेता भी शामिल होंगे। यहां पहुंचने वाले लोंगों को चाय-कॉफी और स्नैक्स ही मिलेगा।

कॉफी पीजिए और पाइए सवालों के जवाब

कार्यक्रम के आयोजक सोमनाथ भारती के अनुसार इस कार्यक्रम में करीब 250 लोग आ सकते हैं। अब तक 100 से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन भी करवा चुके हैं। लंच के बजाय हाई टी के आयोजन का कारण बताते हुए भारती कहते हैं कि वो इस आयोजन को बहुत खास बनाना चाहते थे।

यही कारण है कि उन्होंने इसका नाम 'कॉफी विद केजरीवाल' रखा है। इसका मकसद यह भी है कि लोगों तक यह संदेश जाए कि हाई टी कोई आम नहीं बल्कि ऐसा कार्यक्रम है, जिसमें कई जाने-माने बुद्धिजीवी भी शिकत करेंगे।

इसमें ये लोग पार्टियों की नीति के साथ ही अन्य मसलों पर केजरीवाल के साथ चर्चा करेंगे और अपने प्रश्नों के उत्तर मागेंगे। भारती कहते हैं कि एक ऐसी बैठक होगी जिसका मेन फोकस विचार-विमर्श होगा ना कि खाना-पीना।

बच्चे ने भी केजरीवाल को थमाए रुपए

इन दिनों आम आदमी पार्टी ने चंदा जुटाने में एड़ी-चोटी का दम लगा दिया है। पार्टी कार्यकर्ता तेजी से नुक्कड़ सभाएं-जन सभाएं, रैलियां कर रहे हैं। महत्वपूर्ण बात ये है कि दिल्ली के लोग इनमें रुचि ले रहे हैं।

हाल ही में जारी किए आंकड़े में एक बार आप को चंदा देने में नंबर एक पर पहुंच गई है। अब आप के कुल चंदे में दिल्ली की भागीदारी लगभग 28 फीसदी से बढ़कर करीब 37 फीसदी से ज्यादा हो गई है।

इसी अभियान के तहत पिछले दिनों एक चौंकाने वाली बात सामने आई। केजरीवाल दिल्ली के विकासपुरी में रैली कर रहे थे, तभी एक बेहद कम उम्र की बच्ची मंच पर आई केजरीवाल को अपना गुल्लक थमाने लगी। इस पर केजरीवाल ने एक बार सोचा, फिर बच्ची की ओर से मिले चंदे को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

कॉफी के बाद 'सेल्फी विद केजरीवाल'

बता ‌दें कि ‌इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में करीब 30 करोड़ का चंदा इकट्ठा करने के फेर में जुटी आम आदमी पार्टी इस बार कई नए तरीके इजाद कर रही है। इसी के तहत पार्टी की दक्षिण भारतीय यूनिट ने 'सेल्फी विद केजरीवाल' नाम से एक कार्यक्रम आयोजित करने का ऐलान किया है।

अगर कोई केजरीवाल के साथ सेल्फी खिंचाने का इच्छुक है तो एक तय रकम पार्टी के खाते में जमा करवा कर सेल्फी खिंचवाई जा सकती है। पार्टी ने ऐसे ही कई और कार्यक्रम जल्द से जल्द करने की योजना बनाई है ताकि चुनाव से पहले तय रकम जुटाई जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें