फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lift Problem: लिफ्ट में 45 मिनट फंसा रहा बच्चा, घबराहट में नहीं गया स्कूल

Wed, 19 Oct 2022 05:15 AM IST
Jeet Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद।

सार

 नौवीं मंजिल पर पहुंची तो खुलने के बजाय झटके से रुककर बंद हो गई। वे 15 मिनट सभी बटन को दबाते रहे, लेकिन लिफ्ट नहीं खुली। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थ विहार की प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी की लिफ्ट ने मंगलवार को फिर से धोखा दे दिया। अलग-अलग जगह एक-एक लिफ्ट चलते-चलते अचानक रुक गईं। इनमें एक बच्चे सहित चार लोग फंस गए। 45 मिनट तक फंसे रहने के कारण बच्चा डर गया और स्कूल नहीं जा सका। लिफ्ट के बार-बार धोखा देने से बुजुर्ग और महिलाएं सीढ़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सोसायटी में पहली घटना सी- 15 में हुई। आनंद प्रकाश उनियाल पत्नी शांति के साथ सुबह की सैर से लौट रहे थे। छह बजकर 25 मिनट पर  भूतल से नौवें तल पर जाने के लिए उन्होंने लिफ्ट ली।  नौवीं मंजिल पर पहुंची तो खुलने के बजाय झटके से रुककर बंद हो गई। वे 15 मिनट सभी बटन को दबाते रहे, लेकिन लिफ्ट नहीं खुली। 

इसके बाद अचानक उनका हाथ 25वें तल के बटन पर जा लगा तो लिफ्ट  ऊपर की ओर चलने लगी लेकिन  14वें तल पर जाकर फिर झटके के साथ रुक गई। दोनों दरवाजे पर धक्का मारने लगे, ऐसा करीब 10 मिनट करने के बाद लिफ्ट खुल गई। लिफ्ट से निकलकर वह 14वें तल से सीढ़ियों से उतरकर 9वें तल पर अपने फ्लैट पर गए।  आनंद प्रकाश का कहना है कि वह पहले भी लिफ्ट में फस चुके हैं। 
विज्ञापन


चार दिन पहले फंसे थे तीन लोग 
सोसायटी में शुक्रवार को भी तीन लोग फंसे थे, जिसमें एक बच्ची भी थी। स्थानीय निवासी एनके नेगी का कहना है कि सी टावर की सभी लिफ्ट खराब है। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिल्डर से लिफ्ट फसने की शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें