फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहूलुहान बच्ची नानी की गोद में रख भाग गया रेपिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ में सात माह की बच्ची के साथ चाय की दुकान पर काम करने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी रोती हुई अबोध बालिका को लहूलुहान हालत में नानी की गोद में छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सिटी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला घरों में काम-काज कर अपना परिवार चलाती है।

महिला की मां उसके घर से थोड़ी ही दूरी पर चाय की रेहड़ी लगाती है। मंगलवार को महिला काम के लिए निकली थी।
विज्ञापन

नानी कुछ समझ पाती उससे पहले ही भाग गया आरोपी

रास्ते में एक परिचित की चाय की दुकान है। जल्दी होने की वजह से उसने बच्ची परिचित को सौंपते हुए नानी के यहां पहुंचाने को कहा। परिचित ने उसके यहां काम करने वाले आकाश उर्फ गूंगा को मासूम की नानी के पास पहुंचाने के लिए दे दी।

नानी ने बताया कि आकाश जब बच्ची को लेकर आया तो वह बुरी तरह से रो रही थी। कुछ पूछती इससे पहले ही बच्ची को गोद में डाल कर आकाश भाग गया।

देखा तो मासूम का अंग लहूलुहान था। एसएचओ शहर नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें