फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से लौट रहे बच्चे को बनाया हवस का शिकार

Sat, 02 May 2015 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-55 थाना क्षेत्र में सूरज नाम के युवक ने पांच साल के बच्चे से कुकर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्चे के मेडिकल परीक्षण में कुकर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर छुट्टी के बाद कक्षा एक का छात्र स्कूल से घर लौट रहा था। रास्ते में उसे सूरज नाम का जान पहचान का एक युवक मिला।

युवक बच्चे को नाच-गाना दिखाने और मिठाई खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और गांव के एक बंद पड़े स्कूल मेें ले जाकर बच्चे से कुकर्म किया और धमका कर भगा दिया।

बच्चे को रोता देख मां ने जब पूछताछ की तो उसने आपबीती सुना दी। एसएचओ सैफुद्दीन ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें