फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते हुए नाले में गिरी बच्ची, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को दिया शव 

Fri, 20 May 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
police - फोटो : Bureau
विज्ञापन
सेक्टर-63 में खेलने के दौरान नाले में गिरने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने घटना के बाबत थाने में कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूलरूप से महोबा निवासी काशीराम परिवार के साथ सेक्टर-63 के ई ब्लॉक स्थित एक फैक्ट्री में रहता है। वह मजदूरी करता है। उसकी दो साल की बेटी रिशिका बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे सोकर उठी, जिसके बाद फैक्ट्री के बाहर खेलने चली गई।

खेलने के दौरान वह फैक्ट्री के बाहर नाले में गिर गई। नाले की गहराई ज्यादा होने के कारण वह डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसी बीच काशीराम ने बच्ची की तलाश शुरू की। उसने फैक्ट्री के आसपास तलाश की, लेकिन बच्ची का पता नहीं चला। उसने बच्ची के लापता होने की जानकारी साथियों को दी। 
विज्ञापन


सभी ने मिलकर उसकी तलाश शुरू की। करीब एक घंटे तलाश करने के बाद लोगों ने नाली में देखा, तो उसमें बच्ची शव पड़ा मिला। इसकी सूचना फेस-3 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ फेस-3 पंकज पंत ने बताया कि पीड़ित परिवार ने इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें