फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी: बच्चे को खोजते हुए पड़ोस के खाली प्लॉट पहुंचे परिजन, पानी में उतराता पैर देखकर उड़े होश

Sun, 22 Nov 2020 09:01 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गाजियाबाद के लोनी कोतवाली थाना क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में शनिवार दोपहर खाली प्लॉट में पानी से भरे गड्ढे में डूबकर ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। बताया गया कि बच्चा अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने बच्चे की तलाश की तो वह प्लॉट के पास पहुंचे। 

विज्ञापन


उन्होंने वहां गड्ढ़े के पानी में बच्चे का पैर उतराता देखा तो हादसे का पता चला। सूचना पर पुलिस पहुंची। परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी। रईस अहमद पत्नी, चार बेटियों और एक बेटा सूफियान के साथ अशोक विहार कॉलोनी में करीब दो साल से रह रहते हैं। 

वह सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। रईस की दो बेटियां शादीशुदा हैं। दोपहर करीब ढाई बजे उनका ढाई वर्षीय बेटा सूफियान बहन के बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते खेलते वह पड़ोस के एक खाली प्लॉट में चला गया। प्लॉट में बने गड्ढे में कॉलोनी का गंदा पानी भरा हुआ था। 
विज्ञापन


बताया गया कि सूफियान अन्य बच्चों के साथ गड्ढे के पानी में खेल रहा था। आशंका है कि खेलने के दौरान पैर फिसलने से सूफियान गहरे पानी में चला गया होगा। खेलते हुए जब अन्य बच्चे घर पहुंचे और सूफियान नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। तलाश के दौरान खाली प्लॉट में भरे पानी में परिजनों ने सूफियान का पैर उतराता देखा। 

परिजन सूफियान को लेकर पास के अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दहिया। लोनी कोतवाली एसएचओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया है। परिजनों की ओर से कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
सूफियान रईस अहमद का इकलौता बेटा था। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और सूफियान की बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। बच्चे के मौत की खबर मिलते ही आसपास का माहौल भी गमगीन हो गया। लोग सांत्वना देने पीड़ित के घर पहुंचे। 
 

विज्ञापन

नगर पालिका पर लगाया लापरवाही का आरोप
घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों और कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका पर जल निकासी का उचित इंतजाम न करने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यदि नगर पालिका की ओर से पानी के निकासी की व्यवस्था की गई होती तो खाली प्लॉट में पानी नहीं भरता। पालिका की लापरवाही से ही यह हादसा हुआ है।

पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं
22 अगस्त, 2020:
टीलामोड़ थाना क्षेत्र में गड्ढे में भरे पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत।
06 जून, 2020: सिद्धार्थ विहार में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से किशोर की जान गई।
28 जून, 2019: लोनी के भारत सिटी के पीछे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत।
24 जुलाई, 2019: लोनी के प्रेम नगर में मैदान में भरे पानी में डूबने से किशोर की मौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें