फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: छुपन-छुपाई खेलते समय खुले ट्रांसफार्मर के पीछे गया मासूम, करंट की चपेट में आकर मौत

Sat, 21 Nov 2026 09:34 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब सात बजे विकासपुरी में जनकपुरी पश्चिम मेट्रो स्टेशन के पास खेलते समय आशीष खुले बिजली ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जिस ट्रांसफार्मर ने बच्चे की जान ली, उसे हादसे के बाद लकड़ी के फट्टों से घेर दिया गया। यह ट्रांसफार्मर एक निजी स्कूल के सामने स्थित है। हादसे से कुछ देर पहले ही आशीष ने मां से खाने-पीने की चीज लेने के लिए पैसे मांगे थे। खुले पैसे नहीं होने पर मां विभा देवी ने दुकान से उधार लेकर उसे खाने की चीज दिलाई। इसके बाद 12 वर्षीय आशीष दोस्तों के साथ छुपन-छुपाई खेलने चला गया।

विज्ञापन


इस घटना ने बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। शनिवार दोपहर करीब दो बजे पोस्टमार्टम के बाद आशीष का शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव इंद्रा कैंप नंबर-4 स्थित घर पहुंचते ही पूरी कॉलोनी के लोग जुट गए। बच्चे का शव देखकर वहां मौजूद महिलाएं भी रोने लगीं। मां विभा देवी बेटे के लिए छठ पर खरीदे गए सूट-बूट को याद कर बिलख पड़ीं। वह बार-बार कह रही थीं कि अब ये कपड़े कौन पहनेगा। 

उन्होंने बताया कि रिश्तेदार अक्सर कहते थे कि उनका बेटा बहुत भाग्यशाली है। उन्हें क्या पता था कि उनका भाग्यशाली बेटा ही उन्हें छोड़कर चला जाएगा। आशीष के पिता अवधेश पासवान गार्ड की नौकरी करते हैं। परिवार पिछले 25 वर्षों से इंद्रा कैंप नंबर-4 की झुग्गी में रह रहा है। छोटे से मकान में दादा सिकिंदर पासवान, दादी सुनीता देवी, मां विभा देवी, छोटा भाई गोलू, बहन भोली और चाचा का परिवार रहता है। पोते की मौत से दादी सुनीता देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी आवाज तक बैठ गई थी, लेकिन वह आसमान की ओर देखकर बार-बार अपने पोते को पुकार रही थीं। इस दौरान परिवार के छोटे बच्चे भी आशीष को याद कर बिलखते नजर आए। शनिवार शाम को आशीष का दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


बीएसईएस पर लगाया लापरवाही का आरोप
पिता अवधेश पासवान ने बीएसईएस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि ट्रांसफार्मर को पहले से ही सुरक्षित तरीके से घेरा गया होता तो शायद उनके बेटे की जान बच सकती थी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें