फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गाजियाबाद में पतंग लूट रहे किशोर की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत

Sun, 29 Jul 2018 11:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
बच्चे की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद इलाके के नीतिखंड-1 में पतंग लूटने के चक्कर में 13 साल के एक लड़के को अपनी जान गंवानी पड़ गई। वह निर्माणाधीन मकान की पांचवीं मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। मूलरूप से ग्राम नेगवां थाना पथरिया जिला दमोह मध्यप्रदेश निवासी सुरेंद्र तीन बेटों और पत्नी के साथ इंदिरापुरम के नीतिखंड-1 में रहते हैं। 

वह कार चालक हैं। उनका सबसे छोटा बेटा राज (13) इंदिरापुरम के आहिंसा खंड स्थित एक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था। राज शनिवार शाम साढ़े छह बजे दोस्त के साथ नीति खंड-1 की निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर खेल रहा था। 
विज्ञापन


तभी कटी पतंग उड़ती हुई दिखाई दी। परिजनों के मुताबिक, राज उस पतंग की डोर पकड़ने के लिए भागा। तभी वह पांच मंजिला के सामने से गुजर रही सड़क पर आ गिरा। किशोर को गिरता देखकर महिलाओं ने शोर मचाया। 
 
विज्ञापन

घटनास्थल पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। वे घायल राज को इंदिरापुरम के ही निजी अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान शनिवार रात करीब पौने दस बजे उसकी मौत हो गई। 

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर इंदिरापुरम पुलिस को को जानकारी हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंदिरापुरम एसएचओ सचिन मलिक ने बताया कि परिजनों ने मामले में कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।  

निर्माणाधीन मकानों पर हो रही घटनाएं
निर्माणाधीन इमारतों में पहले भी कई मामलों में सुरक्षा की दृष्टि से लापरवाही सामने आई है। किसी ने निर्माणाधीन बिल्डिंग पर जाने से बच्चों को नहीं रोका। इससे पूर्व कोयल एंक्लेव में भी निर्माणाधीन बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरकर एक मासूम की मौत हो गई थी। लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी प्रशासन और पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें