फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की पत्नी के इंजेक्शन से बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में रणहौला थाना क्षेत्र स्थित यादराम क्लीनिक में शुक्रवार दोपहर डॉक्टर की गैर मौजूदगी में उसकी पत्नी ने बीमार जाह्नवी (3) को इंजेक्शन लगा दिया। इसके दस मिनट बाद ही बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना से नाराज परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा किया और डॉक्टर व उसकी पत्नी पर आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत की।

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बाबत कोई मामला दर्ज किया जाएगा।

उल्टी रोकने के लिए इंजेक्‍शन लगाया

जानकारी के मुताबिक सैनिक विहार इलाके में रहने वाला सतवीर (26) राजमिस्त्री है। सतवीर के भाई पुरुषोत्तम ने बताया कि तीन दिन से सतवीर की बेटी जाह्नवी की तबीयत खराब थी। शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे उसे लगातार उल्टी होने लगी।

सतवीर उसे यशराम क्लीनिक ले गया। उस समय डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह क्लीनिक में नहीं था। उसकी पत्नी सुरभि क्लीनिक का कामकाज देख रही थी।

बच्ची की उल्टी रोकने के लिए सुरभि ने उसे एक इंजेक्शन लगा दिया और परिजनों को उसे ले जाने के लिए कहा। पुरुषोत्तम ने बताया कि जब परिजन बच्ची को लेकर घर की ओर रवाना हुए, तभी जाह्ववी के मुंह से झाग निकला और हाथ-पैर ठंडे पड़ गए।
विज्ञापन

पति ने दी इंजेक्‍शन लगाने की सलाह

परिवार के सदस्य उसे फिर वापस क्लीनिक ले गए तो सुरभि ने बच्ची को डीडीयू अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन बच्ची को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जाह्नवी को मृत घोषित कर दिया।

रात में परिवार वाले बच्ची को लेकर यादराम क्लीनिक पहुंचे और डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह को इस बारे में बताया।

डॉक्टर ने बच्ची को बचाने के लिए इंजेक्शन देने की बात कही। उसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस डॉक्टर के मेडिकल सर्टिफिकेट की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें