फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में एक माह में चिकनगुनिया के मरीज 17 गुना बढ़े

Tue, 24 Sep 2019 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • चिकनगुनिया, डेंगू और मलेरिया ने अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ा दी है
  • डेंगू के मरीजों की संख्या में लगभग ढाई गुना इजाफा हुआ है
  • लेरिया से पीड़ित तीन गुना ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती हो चुके हैं
विज्ञापन
dengue
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में मच्छरों का प्रकोप कई गुना तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। चिकनगुनिया, डेंगू और मलेरिया ने अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ा दी है। सोमवार को दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी में पिछले एक माह में चिकनगुनिया के 17 गुना ज्यादा मरीज सामने आए हैं। 

विज्ञापन


इसी तरह डेंगू के मरीजों की संख्या में लगभग ढाई गुना इजाफा हुआ है। मलेरिया से पीड़ित तीन गुना ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती हो चुके हैं।

नगर निगम की रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि इस साल डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया से करीब एक हजार लोग प्रभावित हुए हैं।  रिपोर्ट के अनुसार अगस्त माह में चिकनगुनिया के महज तीन मरीज सामने आए थे। 

जबकि इस माह 21 सितंबर तक 52 मरीज अस्पतालों में भर्ती हो चुके हैं। इसी तरह अगस्त में मलेरिया के 56 केस दर्ज हुए थे। जबकि सितंबर माह में अब तक यह आंकड़ा 150 तक पहुंच चुका है। अगस्त माह में डेंगू के 52 केस सामने आए थे। जबकि सितंबर माह में अब तक 125 से ज्यादा लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। 
विज्ञापन


मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए  दिल्ली सरकार 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट का महाअभियान चला रही है। अभी तक मच्छरों से होने वाली बीमारियों पर काफी नियंत्रण होने का दावा भी किया जा रहा था, लेकिन नगर निगम की रिपोर्ट ने सरकार के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक सप्ताह में चिकनगुनिया के 14 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 12 मरीजों की मॉनिटरिंग करने में निगम प्रशासन फेल रहा। ठीक इसी तरह डेंगू के 46 मरीज इस सप्ताह विभिन्न अस्पतालों में पंजीकृत हुए हैं। 

विज्ञापन

मरीजों में आंखों के संक्रमण की शिकायत भी

मलेरिया के मरीजों को आंखों का संक्रमण भी हो रहा है। लोकनायक, डीडीयू, डॉ. हेडगेवार, आरएमएल व एम्स सहित तमाम अस्पतालों में ऐसे मरीज देखने को मिल रहे हैं। लोकनायक अस्पताल के डॉ. महेश बताते हैं कि मलेरिया के साथ- साथ मरीजों को आंखों में संक्रमण की शिकायत भी हो रही है। 

उनके यहां हर दिन 5 से 8 केस ऐसे पहुंच रहे हैं। वहीं आई-7 के डॉ. राहिल चौधरी का कहना है कि मलेरिया के अलावा आंखों के संक्रमण से जुड़े मामले भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। मौसम में बदलाव के चलते आंखों में जलन, संक्रमण, लालपन जैसी परेशानियां आ रही हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। 

मलेरिया ने पिछले साल का भी तोड़ा रिकॉर्ड
सरकारी महकमा पिछले वर्ष की तुलना करते हुए स्थिति नियंत्रण में होने का दावा करता आ रहा था, लेकिन निगम की रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष दिल्ली में सितंबर तक मलेरिया के 256 मामले अरउ थे जोकि इस साल 304 पर पहुंच चुका है।  ठीक इसी तरह से चिकनगुनिया के वर्ष 2018 में सितंबर माह तक 68 केस दर्ज हुए थे, जबकि इस वर्ष 74 सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें